उत्तराखंड के जोशीमठ में स्थित नंदा देवी जैवमण्डल अभ्यारण में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए एयर फ़ोर्स के MI-17 हेलीकाप्टर की मदद ली जा रही है। आपको बताते चलें की नंदा देवी जैव मण्डल अभ्यारण की ऊंची पहाड़ियों पर भीषण आग लगी है जिसे बुझाने में वन विभाग भी नाकाम रहा। इस क्षेत्र की ऊंचाई ज़्यादा होने के कारण वन विभाग के कर्मचारी भी इस क्षेत्र में पहुँचने में असमर्थ थे, जिसके बाद एयर फ़ोर्स से मदद मांगी गई।
https://x.com/CAC_CPRO/status/2011484584547139612?s=20
भारतीय वायु सेना (IAF) की परिचालन तत्परता एक बार फिर तब प्रदर्शित हुई जब @IAF_MCC ने उत्तराखंड के नंदा देवी जैवमंडल अभ्यारण्य क्षेत्र में लगी जंगल की आग से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई की।
राज्य सरकार की आवश्यकता को पूरा करने के लिए केंद्रीय वायु कमान के एयरफोर्स Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर को जोशीमठ में आग बुझाने के लिए तैनात किया गया। इस कार्रवाई ने एक बार फिर रक्षा और आपदा राहत में एयरफोर्स की दोहरी भूमिका को उजागर किया।
